June 14, 2026

इमरान ने फिर फेकि नो बॉल -जावेद अख्तर

Spread the love

*जावेद अख्तर ने इमरान खान को दिया करारा जवाब, कहा- इमरान ने फेंकी नो बॉल*

 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान और उससे जुड़ी हर चीज का विरोध किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं रही। ये ऐलान किया गया कि पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम नहीं किया जायेगा। मंगलवार को पाकिस्‍तानी पीएम इमरान खान ने भारत को एड्रेस किया।

 

पाकिस्तानी सरकार कहना है कि अगर इस हमले में उनका कोई हाथ है तो सबूत दिखाएं । हम दोषियों को कड़ी सजा देंगे। इस पर मशहूर राइटर जावेद अख्‍तर ने उन्‍हें करारा जवाब दिया है। साथ ही हमले की जिम्‍मेदारी नहीं लेने के लिए पाक की आलोचना की है। अब इस पर जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा कि इमरान खान ने नो बॉल फेंकी हैं। वह हर बार यही पूछते हैं कि आपको कैसे पता कि ये हमने किया है।

 

जावेद आगे लिखते हैं, ‘जब मुंबई में आंतकी हमला हुआ था तो एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने मुझसे पूछा कि आप कैसे कह सकते हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने कराया है जबिक इस तरह के हमले कोई भी देश करा सकता है, इस पर मैंने उनसे कहा कि ठीक है मैं आपको तीन च्वाइस दे रहा हूं इनमें से आप किसी एक को चुनिए। पहला- ब्राजील, दूसरा- स्वीडन और तीसरा- पाकिस्तान है