महाराष्ट्र के बीड जिले के सिविल अस्पताल में फर्जी प्रमाणपत्र पेश करने वाले बीस कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरक्षित श्रेणी के तहत इन्होंने नौकरी पाने के लिए स्वतंत्रता सैनानियों की संतान होने के फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।
सरकार का बर्खास्तगी का यह आदेश महाराष्ट्र प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (एमएटी) के पिछले साल दिए उस फैसले के बाद आया है जिसमें पुष्टि की गई थी कि इन 20 कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाणपत्र फर्जी थे।
जिला सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोरात ने बताया कि इन बीस कर्मचारी में से 17 वर्ग IV और तीन वर्ग III- के हैं। जिनके सरकार ने गुरुवार को बर्खास्तगी आदेश जारी किया हैं।





More Stories
महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-