June 11, 2026

*कक्षा 12वीं के छात्र ने नाबालिग के साथ किया रेप, नाबालिक 8 महीने की है प्रेग्नेंट*

Spread the love

मदुरई पुलिस ने कक्षा 12वीं की एक छात्र के खिलाफ एक नाबालिग के साथ रेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो की संबंधित धारा के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप करने का आरोप है बताया जाता है कि पीड़िता 8 महीने की प्रेग्नेंट है। दोनों छात्र मेलुर स्थित एक सरकारी स्कल के छात्र हैं और एक ही इलाके में रहते हैं।

मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता को मां को पता चला कि उनकी बेटी 8 माह की प्रेग्नेंट है। हालांकि उन्हें पता चल गया कि उनके मोहल्ले का लड़का ही इसके लिए जिम्मेदार है जिसके बाद उन्होंने लड़के से पूछताछ भी की। पुलिस को दर्ज किए गए शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि लड़के के पिता ने उन्हें मामले को उजागर ना करने की धमकी भी दी है।