महामहिम राज्यपाल ने किया माँ विन्ध्यवासिनी का चरण पूजन ।
विन्ध्याचल , मीरजापुर । महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माँ विन्ध्यवासिनी का विधिवत चरण पूजन किया । अष्टभुजा डाकबंगले से करीब पौने चार बजे माँ के दर्शन को पहुँची राज्यपाल महोदया ने करीब दस मिनट तक माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर में समय व्यतीत किया , ततपश्चात पूर्व से तय कार्यक्रम में शिरकत करने लोहिया तालाब स्थित एक निजी स्कूल के लिए प्रस्थान कर गई । विन्ध्यवासिनी मन्दिर पहुँचने का निर्धारित समय दो बजकर पैतीस मिनट था । करीब एक घण्टा दस मिनट बिलम्ब होने से अन्य दर्शनार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । दोपहर बारह बजे से सायं चार बजे तक दर्शनार्थियों के प्रवेश को पूर्णतया बन्द कर दिया गया था । कार्यक्रम में बिलम्ब होने की स्थिति में कई दर्शनार्थियों को बगैर दर्शन ही लौटना पड़ा । दर्शन पूजन का कार्य नगरविधायक व तीर्थपुरोहित रत्नाकार मिश्र ने कराया । पण्डा समाज की तरफ से उनका अभिनंदन सम्मान भी माँ विन्ध्यवासिनी के चित्र के साथ किया गया । पण्डा समाज के पदाधिकारियों ने कॉरिडोर के सम्बंध में एक पत्रक भी सौंपा , जिसमे मुआवजे की बढोत्तरी व पण्डा समाज का चुनाव अविलम्ब करने की बात लिखी हुई थी ।


More Stories
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया-
कल एसओ ने विंध्य कॉरिडोर के मजदूरों को हड़काया-
अनुमानित कीमत ₹ 01 करोड़ के अवैध गांजा व ट्रक के साथ 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार-