May 31, 2026

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बारे में फर्जी पोस्ट वायरल करने वालों के विरुद्ध एफ आई आर-

Spread the love

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बारे में फर्जी पोस्ट वायरल करने वालों के विरुद्ध एफ आई आर

सोशल मीडिया पर काशी विद्यापीठ को लेकर एक फर्जी पोस्ट वायरल की जा रही है जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए नजर आ रहे हैं और एक उत्तर पुस्तिका जिस पर हमारे विश्वविद्यालय का नाम लिखा है उसको वायरल किया जा रहा है। हम आपको बताना चाहते हैं कि जो तिथि उत्तर पुस्तिका में दर्शाई गई है उस तिथि को विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में कोई भी परीक्षा नहीं थी क्योंकि वह कोरोना काल था और उस सत्र में परीक्षार्थियों को प्रमोट किया गया था ।उत्तर पुस्तिका के ऊपर जो क्रमांक लिखा है वह हमारे स्टॉक से मेल नहीं खाता है। साथ ही साथ जहां पर पंजीयन संख्या/ नामांकन संख्या(KA2K) 22/2) लिखी है वह गलत है क्योंकि यह संख्या साल को दर्शाती है जबकि परीक्षा का दिनांक 14 जुलाई 2020 दर्शाया गया है जो कि पूर्णतया फर्जी है। विश्वविद्यालय द्वारा केंद्र संख्या 246 पर भी बात की गई है और केंद्र प्रभारी का कहना है कि इस तिथि को महाविद्यालय कोरोना की वजह से बंद था। विश्वविद्यालय प्रशासन फर्जी पोस्ट को वायरल करने वालों के विरुद्ध एफ आई आर कराने जा रहा है ।यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ नवरत्न सिंह ने दी।