भोपाल :
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से हरिद्वार कुंभ में हिस्सा लेकर वापस लौटे 61 लोगों में से 60 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विदिशा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएस अहिरवार ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कुंभ से लौटे ग्यारसपुर तहसील के 99 फीसदी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कुंभ से लौटे दो दर्जन से अधिक लोगों का अभी तक पता नहीं चला है। यह चिंता की बात है क्योंकि वे कोरोना वायरस संक्रमण के लिए सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 60 लोगों में से 56 लोगों को कोविड केयर सेंटर में रखा गया है, जबकि पांच लोगों अस्पताल में भर्ती किया गया है।

More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-