*ब रे का द्वारा रास्ता बन्द करने का ग्रामीणों ने किया विरोध*
*अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो चलता रहेगा धरना प्रदर्शन* डॉ विजय कुमार मौर्या
वाराणसी- मण्डुआडीह थाना अन्तर्गत स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना के पूर्वी गेट के सामने से ककरमत्ता उत्तरी गाँव मे जाने का रास्ता प्रशासन द्वारा बन्द करने का प्रयास किया जा रहा था जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया ।प्रदर्शन विरोध मे भारी संख्या मे महिला पुरूष उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि ककरमत्ता उत्तरी गाँव डी.रे.का.के स्थापना काल से पूर्व से.स्थित गाँव को प्रशासन मे बैठे मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी ने एक साक्षात्कार मे बताया कि यह गाँव अवैध.कालोनी बनी है ।जब कि यह कालोनी नहीं.है।आज ककरमत्ता उत्तरी गाँव की सर्वप्रथम जमीन अधिग्रहण कर कारखाने का निर्माण किया गया है।
पूर्व ग्राम प्रधान वकील अन्सारी सहित सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन मे भाग लिया।वरिष्ठ समाजसेवी वकील अन्सारी नेमुख्य जन सम्पर्क अधिकारी विजय कुमार से सचल भाष पर बात किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को बारह बजे जन प्रतिनिधियों से.मिलने का समय दिया ।यदि ग्राम वासियो की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो निर्वाध धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।
विवाद का प्रमुख विवाद रास्ता बन्द करना हैं।साथ ही ग्रामीणों की मांग है कि बाउन्ड्री के किनारे बाहर से हम ग्राम वासियो को रास्ता प्रशासन द्वारा दे दिया जाय तो हम ब रे का परिसर मे आने जाने.की समस्याओ से निजात मिल जायेगा ।








More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-