मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश पुलिस से भ्रष्टाचार का दंश कम होने का नाम नहीं ले रहा है, एक के बाद एक कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। खबर रामपुर से है, जहां रामपुर के स्वार में पूर्व कोतवाल रूम सिंह बघेल पर छह लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में पुलिस ने भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि वे वर्तमान में वह सम्भल जिले में तैनात हैं। उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
ये है पूरा मामला-
दरअसल, कोतवाली में सबसे लंबे समय तक कोतवाल रहे रूम सिंह बघेल पर गांव मोहब्बतनगर निवासी फर्मस्वामी शहवाज खां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना की जा रही थी। इस मामले में वह हाईकोर्ट गए थे। लेकिन, कोतवाल दबाव बनाने के लिए उनके घर ताबड़तोड़ दबिशें दे रहे थे और घर में बीमार पिता से गाली गलौज व मारपीट करते थे। इसके चलते पिता को हार्ट अटैक भी पड़ गया था।
कोतवाली बुलाकर हवालात में डालने का आरोप-
बताया जा रहा है कि इसके बावजूद कोतवाल को सुविधा शुल्क लेने की पड़ी थी। कोतवाल ने दबाव बनाकर छोटे भाई को कोतवाली बुला लिया था और हवालात में डाल दिया था। उन्होने दस लाख रुपये की मांग रखी थी। तब छह लाख रुपये का सौदा हुआ और छह लाख रुपये देकर भाई को छुड़ाया था। कोतवाल का स्थानांतरण होने के बाद शिकायत करने को कहा। तब उन्होंने कुछ पैसे वापस कर दिए और कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निवर्तमान कोतवाल रूम सिंह बघेल पर मारपीट व भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल पर कार्रवाई, महकमे में खलबली-
कोतवाल पर कार्रवाई होने से पुलिस कर्मियों में खलबली मची है। सीओ धर्मसिंह मार्छाल ने बताया की शिकायती पत्रों की जांच कराई जा रही थी। जांच सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में रुम सिंह बघेल ने बताया कि कार्यकाल में अनैतिक दबाव बनाया जा रहा था। नियमानुसार कार्रवाई करने से क्षुब्ध कुछ लोगों ने षडयंत्र रचकर झूंठा मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में मेरा कोई लेना देना नहीं है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-