September 30, 2026

मकर संक्रांति पर लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने चखा खिचड़ी प्रसाद- दीपक सिंह

Spread the love

वाराणसी चोलापुर

 

 

 

*मकर संक्रांति पर लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने चखा खिचड़ी प्रसाद*

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार में शुक्रवार को महावीर व्यापार मंडल के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में तकरीबन हजारों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। हर साल की भांति इस साल भी व्यापार मंडल समिति के लोगों ने आयर बाजार में सुबह 10:00 से भंडारे का आयोजन किया, जिसमें भोजूबीर सिंधोरा मार्ग से आ जा रहे राहगीरों को रोककर तथा अलग-अलग गांवों के महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग आदि लोगों को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके पहले व्यापार मंडल समिति के माध्यम से महावीर मंदिर आयर पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान महावीर व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, रक्षा मंत्री भीम मौर्या, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह,विश्वजीत बैरागी, प्यारे गुप्ता, चंदू दादा, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।