June 25, 2026

मंडुवाडीह क्षेत्र के ककरमत्ता में गांव वालों का आरोप है कि लगातार दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण ककरमत्ता क्षेत्र में पेट के मरीजों की संख्या बढ़ रही-

Spread the love

*वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के ककरमत्ता में गांव वालों का आरोप है कि लगातार दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण ककरमत्ता क्षेत्र में पेट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है*

*गांववालों का आरोप है कि पिछले लगभग 1 हफ्ते से ककरमत्ता मेन रोड पर पी‌ डब्ल्यू डी द्वारा सड़क चौड़ीकरण के कार्य में खुदाई करके छोड़ दिया गया है तथा पाइपलाइन भी कई जगह से टूटी हुई है।*

*जिसके कारण जलापूर्ति के समय प्रतिदिन सुबह और शाम पानी सड़क किनारे गड्ढे में भर जा रहा है और पाइप लाइन में लीकेज के चलते लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुँच रहा।*