April 16, 2026

मंडलडीह पंचायत में सरकारी राशि हड़पनेवाले सक्रिय दलालों का हुआ भंडाफोड़-

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

– – – – – – – – – – – –

 

*मंडलडीह पंचायत में सरकारी राशि हड़पनेवाले सक्रिय दलालों का हुआ भंडाफोड़*

 

🔹️सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह पंचायत में सरकारी राशि हड़पने वाले सक्रिय दलालों का हुआ भंडाफोड़ ।

 

🔹️ 14वीं वित्त योजना में दबंगई और फर्जी तरीके से पूर्व के ही लूटखसोटवाले लाभुक समिति के बैंक खाता में ही वर्तमान 15वीं वित्त योजना के “जल नल योजना” की राशि को हड़पने के लिए शातिर बिचौलिए अब गाँव के अन्य स्थल की जगह गाँव के स्कूल परिसर को बना रहा है लूटखसोट का अड्डा ।

 

🔹️इस योजना की वास्तविकता से अनभिज्ञ शिक्षकों को बिचौलियों के द्वारा पहले तो विभागीय स्कीम के तहत काम करने की बात बोलकर कहीं बरगलाया गया , या फिर कहीं शिक्षक की अनुपस्थिति में , जब स्कूल बंद रहता हो या रविवार के दिन , शिक्षक को बिना बताए ये दलाल स्कूल में जबरदस्ती घुसकर पानी की टंकी, बने बनाए चापानल में ही सस्ता मोटर डालकर , जल्दबाजी में उल्टे सीधे पाईप फीटिंग का काम करवाते नजर आते हैं । जिसे अब कई गाँव वालों के द्वारा खदेड़कर भगाया जा रहा है ।

 

🔹️जब ग्रामीणों द्वारा स्कूल के शिक्षक से पूछे जाने पर मालूम हुआ कि इस प्रकार के काम करवाने का कोई भी आदेश या फोन स्कूल में नहीं आया है , तब इस इस लूटखसोट का हुआ उजागर ।

 

🔹️ फिलहाल , इस धंधे का उजागर होने से बिचौलिए स्कूल में सामान छोड़कर हो गए हैं फरार ।

 

 

सुशील झा