*भोपाल सहित मध्यप्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू*
▪️रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू
भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम को बढ़ा फैसला लेते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इस दौरान रात 11 बजे के बाद आवा-जाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पहले की तरह जरूरी सामान के साथ दवाईयों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें पूर्णतः बन्द रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से नाइट कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आगामी आदेश तक जारी रहेगा।




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-