*टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की बहन श्रीमती कामिनी गिरी गोस्वामी जनपद पंचायत टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित*
*!!.श्रीमती कामिनी गिरी गोस्वामी जनपद पंचायत टीकमगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष: समर्थकों में हर्ष, क्षेत्र में उत्साह.!!*
*पंकज पाराशर छतरपुर*
टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की बहन श्रीमती कामिनी गिरी गोस्वामी जनपद पंचायत टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 15 में निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं l निवर्तमान में श्रीमती कामिनी गिरी गोस्वामी जनपद पंचायत टीकमगढ़ के अध्यक्ष हैं l किसानों और गरीबों के बीच रहकर वह हमेशा जन सेवा करती रही हैं l विधायक टीकमगढ़ की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालती रही हैं, उन्हें वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है l निर्विरोध जनपद सदस्य श्रीमती कामिनी गिरी गोस्वामी ने निर्वाचित होने के बाद जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा जीत मेरी नहीं बल्कि जनता की जीत है l समर्थकों व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है l




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-