झारखंड के सभी विपक्षी दलों के द्वारा आहूत भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ एक दिवसीय महाधरना ने लिया रैल्ली का रूप।
राजभवन के समक्ष महाधरना में झाविमो, जेएमएम,कांग्रेस,राजद,माले एवम तमाम आदिवासी मूलवासी संगठनों के कार्यकर्ताओ ने दिखाई अपनी ताकत।
महाधरना में मुख्य रूप से झामुमो नेता हेमंत सोरेन, जेविएम विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार , आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, वृंदा करात, अन्नपूर्णा देवी, स्टीफन मरांडी, सुखदेव भगत, फुरकान अंसारी, बंधु तिर्की ओर विपक्षी दलों के कई नेता उपस्थित थे।
झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड की जमीन लूट के लिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन किया है. यह लड़ाई रघुवर दास को गद्दी से हटाने तक जारी रहेगा.
झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीन लूटने और आदिवासियों-मूलवासियों का अस्तित्व समाप्त करने के लिए सरकार यह कानून लायी है. जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने की साजिश की गयी है. आगे और धारदार आंदोलन होगा. जेल भरो आंदोलन चलाया जायेगा.

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-