May 28, 2026

*भारतीय वायुसेना कार्रवाईके बाद दोनों तरफ बड़ी हलचल*

Spread the love

भारतीय वायुसेना द्वारा एलओसी में घुसकर आतंकी संगठनों के कैंप पर की गई गोलाबारी के बाद नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। जिसमें रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना ने अपने सभी अतंरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। ऐसा पाकिस्तानी सेना की तरफ से होने वाली संभावित कार्रवाई के मद्देनजर किया गया है। वहीं दूसरी ओर रेडियो पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में आपातकालीन बैठक बुलाई है।
सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी नष्ट कर दिया है।