October 26, 2026

*चूरू में आज संकल्प सभा को संबोधित करेंगे मोदी, 4 दिन में राज्य का दूसरादौरा*

Spread the love

धानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के चूरू में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। उनका चार दिन में राज्य का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 23 फरवरी को टोंक में जनसभा की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार चूरू आ रहे हैं। इससे पहले वे यहां 2011 में आए थे, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

बीकानेर संभाग स्थित चूरू जिले की सीमा सीकर, झुंझुनूं, नागौर, हनुमानगढ़ और बीकानेर से लगती हैं। ऐसे में यहां जनसभा में भीड़ जुटाना आसान है। साथ ही, इन क्षेत्रों के वोटर्स तक मोदी को अपनी बात पहुंचाने में भी आसानी होगी।