July 15, 2026

भाभी और ननद से हुआ गैंगरेप

Spread the love

राजस्थान से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 28 वर्षीय महिला और उसकी ननद के साथ 6 लोगों ने मिलकर जंगल में कथित तौर पर बलात्कार किया। टीओआई के रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी एक माइनिंग कंपनी में कार्यरत हैं। बता दें कि यह मामला राजस्थान के भरतपुर का है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा मंगलवार का है जब दोनों महिलाएं सूखी घास इकट्ठा करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में 6 लोगों ने उनको घसीट लिया और जबरन जंगल में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ितों की चीख- पुकार सुनकर एक व्यापारी उनको बचाने पहुंचा। व्यापारी को आता देख आरोपी पीड़ितों को छोड़कर भाग निकले।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिलाओं में से एक महिला 6 माह से गर्भवती है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को दर्ज करने में देरी दिखाई और एफआईआर तब दर्ज किया जब पीड़ितों ने भरतपुर के कैथवाड़ा पुलिस थाने के सामने जाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के मुताबिक पुलिस ने अभी तक उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है और न ही उनका बयान दर्ज किया है। एसएचओ राजेश गौतम के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।