May 8, 2026

खून का बदला खून करके लिया भाइयों की हत्या का बदला

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एक महिला ने अपने दो भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए अपने तहेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। महिला के साथ दो अन्य युवक भी वारदात को अंजाम देने में साथ थे। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर में किसान नीटू उर्फ सत्यपाल (40 वर्ष) की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि परिवार में पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले नीटू के परिवार के दो सगे भाई अंकित और गौरव की हत्या कर दी गई थी। अंकित का शव पेड़ पर लटका मिला था, जिसमें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी
जबकि गौरव की गला रेतकर हत्या की गई थी, इस हत्या में नीटू को नामजद किया गया था। रंजिश के चलते इन दिनों नीटू अपनी बहन के घर बड़ौत में रह रहा था। शनिवार को वह गांव में अपने घर पर मुख्य गेट को लगवाने के लिए आया था, इस बीच उसकी चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।