चंदौली:भाजपा के जिला उपाध्यक्ष से रंगदारी मांगने का आरोपी 15 हजार का इनमी अपराधी सोनू उर्फ शंभुनाथ उर्फ मनीष अरोड़ा को शनिवार देर रात्रि चहनियां चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । उसके पास से 262 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया गया है । आरोपी पहले भी रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है
चन्दौली जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आईना न्यूज को बताया कि 22;नवबंर को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल के कार्यालय में घुसकर एक बदमाश ने रंगदारी मांगी थी । पटेल ने मुगलसराय कोतवाली में इसकी शिकायत की थी । मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था । आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था । शनिवार को क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस ने चहनियां चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । वाराणसी के बांसफाटक निवासी आरोपी सोनू ने स्वीकार किया कि उसने भाजपा नेता के कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगी थी । एसपी चन्दौली ने यह भी बताया कि अरोपी पहले भी रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है । उस पर 17 मुकदमे दर्ज है ।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol