लखनऊ ।संपादक की कलम से : कैंट स्टेशन पर चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों ने आरपीएफ के खिलाफ जमकर हंगामा किया । इसके चलते ट्रेन करीब आधे घंटे देर से गंतव्य की ओर रवाना की गई । शनिवार देर रात्रि चार सिख यात्रियों ने तीन बार चेन पुलिंग कर ट्रेन संख्या 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन बाधित कर दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के प्रभारी निरिक्षक अनूप सिन्हा ने चेन पुलिंग व हंगामा करने वाले यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया । उन्हें रात भर थाने में रखने के बाद रविवार को विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया । इनमें से एक के ऊपर 2500 और अन्य अन्य तीनों पर 1500-1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।
हिरासत में लिए गए चारों यात्री देवेंद्र सिंह , लवजीत सिंह , संदीप सिंह और विक्रम सिंह पंजाब के तरनतारण से डिब्रूगढ़ जा रहे थे । आरपीएफ ने आरोपितों को गिरफ्तार किया तो सभी नशे में धुत थे । आरपीएफ अधिकारी ने चारो को मेडिकल के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा ।यहां चरों की जांच में अलकोहल की पुष्टि हुई ।
आरोपितों के मुताबिक उनके कुछ साथी कैंट स्टेशन के बाहर खाना लेने गये थे । उनके साथियों के वापस न आने पर तीन बार ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोकना पड़ा ।
अनूप सिन्हा , प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ , कैंट स्टेशन ……
हंगामा करने और रेल रोकने के आरोप में चार को रेलवे एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max