July 17, 2026

भागलपुर को कलंकित करने वाले सृजन घोटाला मामले में एक बार फिर से आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई- अजय मिश्रा

Spread the love

बिहार/भागलपुर

 

 

भागलपुर को कलंकित करने वाले सृजन घोटाला मामले में एक बार फिर से आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सृजन घोटाले में तकरीबन 100 करोड़ रुपए की अवैध रूप से निकासी मामले में डीएम से निर्देश मिलते ही जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, गबन मामले में बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के उन कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जो इस घोटाले में शामिल थे।

 

 

इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने बताया कि महालेखाकार के रिपोर्ट में घोटाला का खुलासा हुआ था। इसके बाद संबंधित लोगों पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए उन्हें निर्देशित किया था। वहीं 121 करोड़ 71 लाख 61 हजार रुपए के गबन में पहले दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी।