*डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को रैपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक *अंकित मित्तल* के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रैपुरा *सुशीलचन्द्र शर्मा* के मार्गदर्शन में उ0नि0 *अनिल कुमार गुप्ता* तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0स0 52/2019 धारा 409 भादवि के वांछित अभियुक्त ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष कुमार पुत्र जगदीश स्वरुप निवासी वार्ड नं0 07 ककराही बाजार थाना दिवियापुर जनपद औरय्या को पसियवडा तिराहा कर्वी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त द्वारा 14 वित्त आयेग/मनरेगा का गबन किया गया था इसके विरुद्ध अप्रैल 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था, मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसे कड़ी मेहनत करके उ0नि0 *अनिल कुमार गुप्ता* की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-