वाराणसी/दिनांक 24 फरवरी, 2023 (सू0वि0)
*भव्य स्वागत से अभिभूत दिखा संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों का डेलिगेशन*
*संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों का डेलिगेशन आज वाराणसी पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत*
*मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं दयाशंकर मिश्र दयालु ने शिष्टमंडल के लोगों से शिष्टाचार मुलाकात कर के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी*
*कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने शिष्टाचार भी मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी दी*
वाराणसी। संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों का डेलिगेशन जिसमें कजाकिस्तान, गाम्बिया, माली, बारबाडोस, मंगोलिया, सियारा लियोन, साउथ सूडान, सेंट लुइस, टोंगा, माइक्रोनेशिया, मारितानिया सहित सहित केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल है आज शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे। जहां पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका परंपरागत तरीके से टीका लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया। भव्य स्वागत से अभिभूत दिखें।
वाराणसी आगमन पर डेलिगेशन के सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए तथा गंगा के विहंगम दृश्य का दृश्यावलोकन किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान लोग नव्य-भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को देख अभिभूत हुए। डेलीगेट के सदस्यों ने सारनाथ का भी भ्रमण किया।
तत्पश्चात डेलिगेशन के लोगो से उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के अलावा कमिश्नर कौशल राज शर्मा एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शिष्टाचार मुलाकात कर वाराणसी में हुए विकास कार्यों के प्रगति के बाबत जानकारी दी।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ