August 29, 2026

*भदोही : चौरी के एक मकान में तेज धमाका, कई लोगों के मौत की संभावना*

Spread the love

भदोही 23 फरवरी  प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना अन्तर्गत रोटहां में एक बड़े मकान में तेज धमाका हो गया।धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान पूरी तरह धाराशायी हो गया। जिसका मलबा भदोही-वाराणसी मार्ग पर पूरी तरह जा बिखरा। मौके पर जिला प्रशासन पहुंच गया है। ई हादसे में कई लोगों के मौत होने की आशंका है। मलबे के साथ मानव अंग भी सड़क पर बिखरे हैं। भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई है। शुरूआती दौर में घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शिओ के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 शव को निकालकर अनियंत्र कहीं भेजा है। इस हादसे में कितनी मौत हुई है।  अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। लेकिन आशंका है कि इस भीषण हादसे में दर्जनो लोगो की मौत हुई है।