June 21, 2026

*चुनाव में गड़बड़ी की योजना बनाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो* —

Spread the love

वाराणसी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज मंडल सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान समिति चुनावी तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के पूर्व निरोधात्मक कार्रवाई शुरू करें ताकि चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके । lnp उन्होंने कहा कि चुनाव में अक्सर उपद्रवी तत्वों के सक्रिय होने की बात सामने आती रही इस बार चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण हो इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किए जाएं बड़े माफियाओं तथा चुनाव में उपद्रव फैलाने वालों की कोशिश करने वालों के खिलाफ चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें चुनाव में शराब पैसे अथवा किसी अन्य आपत्तिजनक सामानों का वितरण न हो इसके लिए अलग से सेल गठित करें तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए हर जरूरी उपाय करें इसके पूर्व उन्होंने यहां लगे वीवीपैट वह चुनाव से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह, एडीजी पीवी रामा शास्त्री, आईजी विजय सिंह मीणा ,एसएसपी आनंद राव कुलकर्णी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।। साभार