August 6, 2026

बड़ागांव ब्रेकिंग

Spread the love

बङागांव थाना क्षेत्र के बसनी गाँव में क्राइम ब्रांच ने बड़े पैमाने पर पकड़ी अबैध जहरीली शराब और शराब बनाने की फैक्ट्री! क्षेत्रीय पुलिस की शह पर काफी दिनो से चल रही थी फैक्ट्री। घटनास्थल पर बङी संख्या मे जुटी ग्रामीणो की भीङ मे इस बात की जोरदार चर्चा थी कि काफी दिनो से चल रही जहरीली शराब की इस फैक्ट्री से बङागांव थाना मात्र दो किलोमीटर एवं बसनी त्रिमुहानी पचास मीटर की दूरी पर पीकेट ड्यूटी लगती है। इसके बावजूद भी शराब माफिया जहरीला शराब की फैक्ट्री बीना डर भय के चला रहे थे। ग्रामीणो मे इस बात की भी जोरदार चर्चा थी कि बकायदा क्षेत्रीय पुलिस की शह पर यह शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। अभी हाल ही मे यूपी मे जहरीली शराब पीने से लगभग 88 लोगो की मौत के बावजूद भी दबंग शराब माफिया जहरीली की फैक्ट्री चलवा रहा था। देखना है कि इस सम्बंध मे पुलिस के उच्चाधिकारी दोषी पुलिस जनो के खिलाफ क्या कार्रवाई करते है।

 

साभार