June 16, 2026

पान की दुकान पर बिक रहा है शराब

Spread the love

 

*मामला*,वाराणसी के कैन्ट थाना क्षेत्र पांडेपुर का है । जहां चौराहे से महज 150 मीटर की दूरी पर दो अंग्रेजी, एक देशी व बियर की दुकानें होने के कारण रोड जाम तो रहता ही है।वही रोड के दूसरी तरफ बने गुमटियों में पान बेचने की आड़ में दुकान चलाने वाली महिला व परुष खुलेआम अपनी गुमटियों में शराब बेचने से लेकर परोसने तक का कार्य करती है ।जब दैनिक अखबार के पत्रकार ने दुकानदार महिला से पूछा कि पान की दुकान पर आप शराब बेचने से लेकर परोसने का कार्य कैसे कर सकती है।तब दुकानदार महिला ने कहा कि हम पुलिस को  पैसा देते है जब पुलिस पैसा लेकर बेचवा रही है तो आप क्या कर सकते आपको जो करना है कर लीजिए हमे किसी कर डर नही है।

आपको बता दे की जिस जगह गुमटियों में खुलेआम शराब परोशने का कार्य चल रहा है वह जगह कैन्ट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार चौकी में पढ़ता है ।लेकिन पांडेपुर चौकी की देखरेख में चलता है ।जब हमने पूछा कौन सी पुलिस पैसा ले जाती है तब  महिला दुकानदार ने बताया की पांडेपुर चौकी का एक दबंग सिपाही है।नाम पूछने पर उसने नाम नही बताया ।अब देखना यह  है कि वह पांडेपुर चौकी का कौन दबंग सिपाही है  ।यह तो अब चौकी प्रभारी ,या थाना प्रभारी ही बता सकते है कि वह कौन दबंग सिपाही है ।लेकिन आपको बता दे साम ढलते ही लबे रोड पर शराबियो का जमावड़ा लगने लगता है ।रोड पर ही मानो मयखाने खोल दिये जाते है।इस मयखाने की वजह से रोड जाम हो जाते है ।उधर से आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी मुस्किलो का सामना करना पड़ता है ।अब देखना यह है कि ऎसे दबंग पुलिस वालों और दुकानदारों के खिलाफ जिले के कप्तान साहब की नजर कब पड़ती है ।यह सोचने की बात है कि जहां शराब का धंधा चल रहा है । उसके आस पास कई स्कूल , कोचिंग,व एक महिला डिग्री कालेज के साथ साथ एक प्राचीन हनुमान मंदिर भी है ।जिसके आस पास मदिरा व मांस बेचा जा रहा है ।

साभार