July 13, 2026

*बौखलाया पाकिस्तानः नवाज शरीफ के भाई शहबाज ने कहा- दिल्ली में फहराएंगे पाकिस्तान का झंड़ा*

Spread the love

भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी से कहा कि दिल्ली में पाकिस्तान का झंडा फहराएंगे।

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी कह चुके हैं कि यह भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ घोर आक्रामकता थी। यह एलओसी का उल्लंघन है और पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा का अधिकार है।