May 1, 2026

बी च यू चीफ प्रॉक्टर का तालिबानी फरमान,अपने सुरक्षा कर्मियों से बोला पत्रकारों को देखते ही मारो,*

Spread the love

*बी च यू चीफ प्रॉक्टर का तालिबानी फरमान,अपने सुरक्षा कर्मियों से बोला पत्रकारों को देखते ही मारो,*
कल शाम छात्रों के सिंह द्वार पर धरना को भेलूपुर सी ओ अनिल कुमार और लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी द्वारा चंद मिनटों में बखूबी खत्म करा दिया गया था, छात्र शान्त हो कर वापस
अपने अपने छात्रवास मे चले भी गए थे, तभी चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह बिरला छात्रवास मे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुची और एक छात्र को पकड़ कर मारने लगी, उसी समय मौके को अपने कैमरे मे ले रहे पत्रकार पर उनकी नजर पड़ी तो छात्र को छोड़ पत्रकार पर ही अपने सुरक्षा कर्मियों से हमला करा दिया, जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद देर रात लंका थाना पहुच कर घायल पत्रकार ने
बी च यू सुरक्षा कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया,सूत्रों की माने तो वार्डेन के मर्जी के खिलाफ सुरक्षा कर्मी हास्टल मे घुसे थे, बी च यू के कई प्रोफेसरों ने भी पिछले दिनो चीफ प्रॉक्टर के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था, चूंकि वाइस चांसलर के ज्यादातर शहर के बाहर रहने की वजह से भी बी च यू मे चीफ प्रॉक्टर की मनमानी भी एक वजह छात्र बता रहे है,