October 13, 2026

बीमारी से परेशान होकर युवक ने दे दी जान- शरद पांडेय

Spread the love

बीमारी से परेशान होकर युवक ने दे दी जान प्रयागराज। मेंहदौरी कॉलोनी में एक आदमी ने बीमारी से परेशान होकर जान दे दी। उसके इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोरोना की इस महामारी में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

शिवकुटी पुलिस ने बताया कि मेंहदौरी कॉलोनी का रहने वाला 50 वर्षीय असद बीमार रहता था। इससे तंग आकर उसने शनिवार को फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो नीचे उतारा। उसकी सांसे थम चुकी थीं। परिवार में उसके चार भाई, पत्नी और बेटा है। वे पुलिस की कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए उन लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस को रात में सूचना मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस ने पूछताछ कर पंचनामा की कार्रवाई की।