May 6, 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तेेखार अहमद का निधन- शरद पांडेय

Spread the love

इंटरनेशनल क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तेेखार अहमद का निधन

 

 

प्रयागराज: इंटरनेशनल क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तेेखार अहमद का सोमवार की रात हुई मौत. पिछले एक सप्ताह से बीमार थे, शुगर लेबल काफी बढ़ा हुआ था, सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी. उनके परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी है. मंगलवार की सुबह 11 बजे उन्हें करैली स्थित काला डांडा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा.

 

1983 से इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबलों की कमेंट्री की शुरूआत करने वाले इफ्तेेखार अहमद ने इसकी शुरूआत 1983 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले से की थी. पिछले 13 से 17 फरवरी के बीच चेन्नई में इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट मैच की कमेंट्री भी उन्होंने की थी. कमेंट्री करने के लिए वह पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश का भी दौरा कर चुके थे.

 

प्रयागराज के मजीदिया इस्लामिया इंटर काॅलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कमेंट्री करने शुरूआत की थी. बाद में आकाशवाणी के लिए कमेंट्री करने लगे. साहित्यिक पत्रिका गुफ़्तगू के अप्रैल-जून 2021 अंक के ‘गुलशन-ए-इलाहाबाद’ काॅलम में उनका इंटरव्यू प्रकाशित हो रहा है, यह इंटरव्यू इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने पिछले 19 मार्च को लिया था.

 

इफ्तेेखार अहमद की मौत की खबर आते ही प्रयागराज के लोगों में मायूसी छा गई उनके चाहने वाले घर पहुंच कर इस दुखद घड़ी में परिवार इस दुख में शरीक हुए.