September 26, 2026

*बीजेपी-शिवसेना साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव*

Spread the love

लोकसभा चुनाव में शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा रहेगी। बीजेपी और शिवसेना के बीच आम चुनाव साथ मिलकर लड़ने पर सहमति बन गई है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में गठबंधन के बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्टें भी थीं कि सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आज की प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन पर घोषणा की जाएगी।