पीएम मोदी ने आजअर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री से मुलाकात की और साथ में एक जॉयंट प्रेस मीट को संबोधित लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति माक्री के साथ मेरी आज पांचवी मुलाकात दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय एंगेजमेंट की तेज़ रफ़तार और बढ़ते महत्व को दर्शाती है। हमने यह साबित कर दिया है कि दोनों देशों के बीच 15,000 किलोमीटर की दूरी एक संख्या मात्र है।
यह दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना का यह 70वां वर्ष है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने अपने साझा मूल्यों और हितों को देखते हुए और शांति, स्थिरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, अपने संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बनाने का निर्णय लिया है। हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहूत गंभीर खतरा है।
पुलवामा में हुआ क्रूर आतंकवादी हमला, यह दिखाता है कि अब बातों का समय निकल चुका है। अब सारी दुनिया को आतंकवाद और उसके समर्थकों के विरुद्ध एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है। डिफेंस कॉपरेशन के संबंध में आज जिस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है, वह रक्षा क्षेत्र में हमारे सहयोग को एक नया स्वरुप देगा।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-