राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी को जयपुर मेयर के चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। राजधानी जयपुर में मंगलवार को मेयर के लिए हुए चुनाव में 91 में से 63 पार्षद होते हुए भी बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी और उप महापौर मनोज भारद्वाज जीत नहीं पाए और बागी विष्णु लाटा 45 वोटों के साथ विजयी रहे। लोकसभा चुनाव से पहले जयपुर शहर में पार्टी के बीच बगावती तेवर बीजेपी के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
बता दें कि जयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी में बगावत की खबरों के पार्टी ने मंगलवार को उप महापौर मनोज भारद्वाज के अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। भारद्वाज के सामने पार्टी के ही पार्षद विष्णु लाटा ने बगावत करते हुए नामांकन दाखिल किया।
बता दें किबीजेपी के बोर्ड वाले नगर निगम में पहले अशोक लाहोटी मेयर थे। लाहोटी के हाल ही में सांगानेर से विधायक चुने जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी ने मेयर पद के लिए उप महापौर मनोज भारद्वाज के नाम पर मुहर लगाई थी। लेकिन मेयर पद के लिए बीजेपी पार्षदों में पहले से हो रही गुटबाजी के चलते पार्टी बगावत को लेकर आशंकित थी।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-