*बीएचयू में इफ्तार पार्टी कुलपति कर सकते हैं तो सावन में आए दर्शनार्थियों के लिए फलाहार पार्टी क्यों नहीं??- रोशन पाण्डेय*
*बीएचयू कुलपति को पत्र देकर फलाहार पार्टी आयोजित करने की किया मांग*
*बीएचयू में पोस्टर चस्पा कर फलाहार पार्टी आयोजन करने की किया मांग*
वाराणसी। राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष हिन्दू नेता रोशन पाण्डेय द्वारा बीएचयू कुलपति को पत्र देकर बीएचयू में फलाहार पार्टी आयोजित करने की मांग किया गया है। रोशन पाण्डेय ने कहा कि कुछ महीने पहले बीएचयू कुलपति महोदय द्वारा रोजा पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था लेकिन भगवान शिव की धर्मनगरी काशी में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए कुलपति महोदय ने अभी तक कोई फलाहार पार्टी का आयोजन नहीं किया इससे इनकी हिंदू विरोधी एवं हिंदुओं से भेदभाव करने की मानसिकता उजागर होती है आज राष्ट्रीय हिंदू दल के तरफ से हमने कुलपति महोदय को जल्द से जल्द फलाहार पार्टी आयोजन करने की मांग किया है। जिससे बहुसंख्यक हिंदू समाज से बीएचयू में कुलपति द्वारा किए जा रहे भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया जाए। इसके साथ कुलपति आवास के बाहर पोस्टर लगाकर फलाहार पार्टी आयोजित करने की मांग किया है इस मौके जिला सचिव जैनेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मैं कुलपति महोदय को सोमवार को फलाहार पार्टी करने के लिए आमंत्रित भी किया हूं उम्मीद है बो हिन्दूओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए आयेंगे।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी उर्फ पप्पू, जिला सचिव जैनेन्द्र त्रिपाठी,राज शुक्ला,अनुराग उर्फ नीलू इत्यादि के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ