*थाना चोलापुर पुलिस ने वाहन चोर संजय राजभर उर्फ शनि को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्वेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनांक 27.07.2022 को थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा चौकी दानगंज बार्डर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर चोरी की मोटर साइकिलों के साथ आ रहे दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति संजय राजभर उर्फ शनि पुत्र श्री छवीले प्रसाद राजभर निवासी करेमुआ थाना सिन्धौरा वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया गया तथा एक अन्य व्यक्ति कपिल राजभर पुत्र अज्ञात निवासी मुर्दी, थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटर साइकल को वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना चोलापुर पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0250/2022 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः*
01. संजय राजभर उर्फ शनि पुत्र श्री छवीले प्रसाद राजभर निवासी करेमुआ थाना सिन्धौरा वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष । (गिरफ्तार)
02. कपिल राजभर पुत्र अज्ञात निवासी मुर्दी, थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी। (फरार)
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः*
1. मु0अ0सं0 0250/2022 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
*बरामदगी*
02 अदद मोटर साईकिल
1. UP65CN2292 – HF-Deluxe रंग काला।
2. UP61E9695- रंग काला ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 चन्द्रदीप कुमार चौकी प्रभारी दानगंज, का0अविनाश राणा, का0अशुतोष सिंह, का0आनन्द कुमार थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-