August 31, 2026

बिजली के जर्जर तार टूट कर गिरने से खेत मे लगी आग, 16 बिस्वा गेहू जलकर हुआ राख*

Spread the love

*बिजली के जर्जर तार टूट कर गिरने से खेत मे लगी आग, 16 बिस्वा गेहू जलकर हुआ राख

*बड़ागाँव/वाराणसी*

बड़ागाँव क्षेत्र के अनेई सिसवां गाँव निवासी केशव नारायण मिश्र एवं इच्छ नारायण मिश्र के गेहूँ के खेत मे मंगलवार की दोपहर बिजली का तार टूटकर खेत मे गिर गया जिससे दोनों लोगो का लगभग 16 बिस्वा गेहू जलकर खाक हो गया । गांव के लोगों के अथक प्रयास से आग बुझाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्रीप्रकाश दूबे मौके पर पहुँचकर उपजिलाधिकारी पिण्डरा को सूचना दिए जिससे मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल के साथ साथ डायल 100 और चौकी इंचार्ज मनोज कुमार भी मौके पर पहुच गए।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, ग्राम प्रधान एवं काफी संख्या में गाँववासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर–सतीश कुमार