April 17, 2026

बाल विकास परियोजना कार्यालय जरमुंडी में भ्रष्टाचार कायम-सुशील झा

Spread the love

दुमका :- (झारखंड)

– – – – – – – – – – – – –

 

*बाल विकास परियोजना कार्यालय जरमुंडी में भ्रष्टाचार कायम*

🔹️ जिले के जरमुंडी प्रखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।

🔹️ पिछले एक वर्ष से लंबित मानदेय एवं एरियर का भुगतान नहीं मिलने पर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा कहा गया कि समय पर मानदेय मिलना तो दूर , पिछले एक साल से लगातार बिना सैलरी की ड्यूटी करने के बावजूद सेविका एवं सहायिका को मानदेय नहीं मिला है ।

🔹️ कार्यालय में पदस्थापित वरीय लिपिक द्वारा लंबित भुगतान के एवज में अधिकांश सेविकाओं से पांच-पांच हजार की राशि वसूलने के बावजूद भी अबतक लंबित भुगतान नहीं किया गया है ।

🔹️ मानदेय से वंचित सेविकाओं द्वारा यह भी कहा गया कि कुछ सेविकाओं से राशि नहीं वसूल पाने के कारण वरीय लिपिक द्वारा लंबित भुगतान नहीं किया जा रहा है ।

🔹️ भ्रष्टाचार की हद तब हो गई, जब सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा वरीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत दिए जाने के बाद भी भुगतान मिलने के बजाय कार्यालय के लिपिक द्वारा बकाए कर्मी से धड़ल्ले से पैसे की मांग की गई ।

🔹️भुखमरी के कगार पर आयी और आर्थिक तंगी से गुजर रही सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कहा गया कि अगर बकाया मानदेय और एरियर का भुगतान समय पर नहीं किया गया , तो वे उग्र आन्दोलन करने पर विवश हो जाएंगी ।

 

सुशील झा