*दुमका :- (झारखंड)*
– – – – – – – – – – – – – – –
*गबन का पोल खुलते ही प्रखंड कार्यालय में खलबली के बाद नाटक शुरू*
🔹️जिले के सरैयाहाट प्रखंड में मंडलडीह पंचायत के चिलरा गाँव में “पुराने कुआँ को नया रूप देकर सरकारी राशि की हुई लूट” की खबर प्रकाशित होते ही सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय के संलिप्त कर्मियों में मची खलबली
🔹️इस प्रखंड कार्यालय के इतिहास में वर्तमान बी.डी.ओ.के कार्यकाल में चल रहा इतना बेहद शर्मनाक भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं हुआ ।
🔹️ जिला उपायुक्त को जानकारी मिलते ही तुरंत लिए गए संज्ञान के तहत प्रखंड को मिले आदेश से बौखलाए संलिप्त कर्मियों द्वारा गबनकर्ता को बचाने के प्रयास में आनन-फानन में नवनियुक्त रोजगार-सेवक से ही लिखवाया गया बचावनामा ।
🔹️ प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय सरैयाहाट के द्वारा बी.पी.ओ., जे.ई. एवं पद से हटाए गए पूर्व के पंचायत-सचिव को पुनः पंचायत-सचिव दर्शाते हुए नए रोजगार सेवक के साथ गठित पांच सदस्यीय टीम को मिले 24 घंटे के अंदर जांच-प्रतिवेदन एवं स्पष्टीकरण के आदेश पर किया जा रहा है लीपापोती का काम ।
🔹️ “मनरेगा-मेठ/लाभुक/अभिकर्ता द्वारा दी जानेवाली घोषणा व शपथ-पत्र” को प्राप्त किए बगैर नए रोजगार सेवक के द्वारा दिया गया है अस्पष्ट और बनावटी जांच-प्रतिवेदन ।
🔹️C.I.B. मेंम्बर के प्रखंड गोपनीय टीम के पास उपलब्ध है गबन एवं जालसाजी से संबंधित दस्तावेज और ऑडियो टेप ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-