जनपद बाराबंकी
दिनांक- 10.03.2023
बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा अभियुक्त/गैंग सदस्य की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामसनेहीघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 585/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर दुखहरन पुत्र जगराज सिंह निवासी अजमई मझेला थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी द्वारा गिरोह सरगना एवं अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर समावेश निधि लिमिटेड (एस0एन0एल0) के नाम से फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों से छलकपट धोखाधड़ी करते हुए फर्जी व कूटरचित पास बुक, बॉण्ड, आरडी प्रपत्र तैयार कर आम लोगों का रूपया अपनी कम्पनी में जमाकर कम्पनी बंद करते हुए जमा धनराशि हड़प लेने जैसे अपराधिक कृत्य कारित कर अवैध रूप से धनोपार्जन करते हुए अचल सम्पत्तियां अर्जित की गई।
बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अभियुक्त/गैंगसदस्य दुखहरन पुत्र जगराज सिंह निवासी अजमई मझेला थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी की अवैध रूप से अर्जित की गई अचल सम्पत्ति ग्राम अजमई थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी स्थित असंचालित THINKER COLLAGE- कीमत लगभग 1.25 करोड़ रूपये को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-
कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रुपये)
ग्राम अजमई थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी में गाटा संख्या 1043/1.268 के आंशिक भाग पर स्थित असंचालित THINKER COLLAGE- कीमत लगभग 1.25 करोड़ रूपये
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 383/20 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506 थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 585/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-