*प्रयागराज में उमेशपाल_हत्याकांड मामले से जुड़े बड़े अपडेट्स_______*
– माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हटवा स्थित मायके से पुलिस ने हिरासत में लिया है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में जैनब से पुलिस जानकारी जुटा रही है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है|
– कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, ‘याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दांतों का क्या होगा। ये बताने की आवश्यकता नहीं है। अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाए तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा|’
– यूपी भाजपा के महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा, ‘मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाएं तो बहुत हाय तौबा न करें। गाड़ी पलट भी सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वो खुद जिम्मेदार होंगे|
– उमेश की हत्या वाले दिन सदाकत खान और अतीक के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे एजम के बीच वॉट्सऐप पर बात हो रही थी। पुलिस ने यह चैट बरामद कर ली है। कुछ चैट डिलीट भी की गई है|
– कोर्ट ने बुधवार को सदाकत को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है|
– प्रयागराज हत्याकांड मामले में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री योगी से उमेश पाल हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की है|

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza