झारखंड प्रदेश के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गोविंदपुर व परसुडीह जलापूर्ति योजना का अधूरा काम दिसंबर तक पूरा करने को कहा है। गोविंदपुर पहुंचे मंत्री ने पेयजल अभियंता से पाइप लाइन में गड़बड़ी, पानी की बर्बादी व पानी का सुचारू रूप सप्लाई नहीं होने का कारण भी पूछा।
संवेदक के कार्यों पर अंगुली उठाते हुए मंत्री ने गोविंदपुर में एक माह के अंदर इस अनियमितता को दूर करने का निर्देश दिया। पाइप लाइन बिछाने व पानी सप्लाई व्यवस्था का दुरुस्त कर उसका रिपोर्ट देने को भी कहा। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. परितोष सिंह व कोल्हान प्रमंडल कांग्रेस के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने पिछले एक साल से गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में हुई अनियमितता को उजागर करते हुए पेयजल मंत्री को ट्वीट के माध्यम से इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था।
दिसंबर तक जलापूर्ति योजना का काम पूरा नहीं होने पर संवेदक को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने की बात भी कही। दौरे के क्रम में मंत्री के साथ विधायक मंगल कालिंदी, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, समीर महंती, कांग्रेस नेता पारितोष सिंह, विजय यादव, रामनवमी सिंह, अनुज सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल यादव, प्रशांत चौधरी, चंदन पांडेय, जुगनू वर्मा, प्रकाश दुबे, अजीत सिंह, जयदीप आदि शामिल थे।
बागबेड़ा, कीताडीह व घाघीडीह के पंचायत प्रतिनिधियों का एक जत्था जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में पेयजल मंत्री मिथलेश यादव से मिलकर ग्रामीण जलापूॢत योजना का निरीक्षण कर योजना को शुरुआत कराने की मांग की। मंत्री से मिलने वालों में मुखिया गौरी टोप्पो, धर्मेंद्र चौहान, झरना मिश्रा, प्रमोद साह आदि शामिल थे।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-