July 13, 2026

बहु द्वारा पति सास व ननदो के उपर लगाया कार्य करवाने का आरोप मुकदमा दर्ज

Spread the love

बडागाँव वाराणसी 25 मार्च – – दो मासुम पुत्रियों सहित उसकी मां से जबरदस्ती अनैतिक कार्य कराने के मामले में मां के द्वारा इंकार करने पर पति सहित परिवार के लोगों ने मां को मारपीट कर भगा देने के बाद मासूमों को बंधक बनाकर उनसे जबरदस्ती अनैतिक कार्य कराये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने मां के प्रार्थना पत्र पर बडागाँव पुलिस को पति सहित चार परिजनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है। आदेश के परिप्रेक्ष्य में बडागाँव पुलिस चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम वाराणसी के न्यायालय में बडागाँव करवल बस्ती निवासिनी वर्षा देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरा पति मनोज करवल मेरी सास रतन कुमारी ननद द्वय रजनी देवी एवं खुशबु देवी मुझे और मेरे दो पुत्रियों जिनकी उम्र क्रमशः 13 और 9 वर्ष है को मुंबई लेकर गई और वहाँ पर अनैतिक कार्य कराने के लिए दबाव बनाने लगी मेरे द्वारा इंकार करने पर मुझे मारपीट कर वहाँ से भगा दिया गया और मेरे दोनों पुत्रियों को बंधक बनाते हुए उनको काले धंधे में उतारने का प्रशिक्षण दे रहे हैं जबकि मैं अपनी पुत्रियों को शिक्षित कर नेक बनाते हुए सम्मान का जीवन देना चाहती हूं लेकिन मेरे परिजन पुत्रियों को वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में न्यायालय ने इस मां की असह्य वेदना पर उपरोक्त चारो आरोपियों के विरुद्ध धारा 498 ए 323, 504, 506, 354 क एवं 354 घ के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते का आदेश दिया है