July 13, 2026

दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा

Spread the love

बड़ागांव वाराणसी 24 मार्च – – बडागाँव थानाक्षेत्र के लुच्चेपुर (भटौली) गांव में 20 मार्च की रात 9 बजे एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसे कतिपय दबंगो ने उन्हें मारपीट कर घायल करते हुए घर में लूटपाट किया। सुचना पर पहुंची हरहुआ चौकी पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर उपचार के लिए ले गई वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग के गंभीर चोट को देखते हुए दीनदयाल मंडलीय अस्पताल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वहीं मां, बाप का उपचार कराने के बाद पुत्र के आज स्थानीय थाने में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना की रात बुजुर्ग श्यामबली गुप्ता और उनकी पत्नी पार्वती देवी घर के अंदर सो रही थी इतने में उसी गांव के दबंग रामलखन, मनोज,सुनील, सनोज एवं संतोष गिरोहबंद होकर लाठी डंडा लेकर वृद्ध दंपति को मारते पीटते हुए घर में लूटपाट किया और उन्हें अधमरा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस के आने से पहले मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल दंपति का पुत्र घर पहुंचा और वह आज भी पिता का इलाज मंडलीय अस्पताल में करा रहा है। पुत्र ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,323,504, 506, 452 एवं 380 आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।