*बलिया मे पुलिस ने नही दर्ज किया चोरी की रिपोर्ट: पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध पीड़ित पत्रकार का बुधवार को होगा सीयर पुलिस चौकी के प्रांगण में भूख हड़ताल!*
*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*
बलिया।जिले के बिल्थरारोड एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का आफिस से गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में तहरीर देने और पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट करंने के बाद भी उभांव पुलिस के क्राइम इंस्पेक्टर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह अनभिज्ञता जाहिर कर रहे है। आज तक कोई करवाई नही होने से पीड़ित पत्रकार 9 नवम्बर दिन बुधवार को पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में भूख हड़ताल करेगा।इस मामले मे पीड़ित पत्रकार बिल्थरारोड उपजिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।
ज्ञातव्य हो कि तरूण मित्र समाचार पत्र के बिल्थरारोड के पत्रकार अरविन्द यादव का बीते कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके नगर स्थित आफिस से चोरी हो गया था। जिसकी तहरीर पीड़ित पत्रकार द्वारा पुलिस चौकी सीयर में दी गयी। इंस्पेक्टर उभांव को भी अवगत कराया। किन्तु पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर अबतक मुकदमा पंजीकृत नही किया गया।इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने तहरीर ट्वीट करके पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बलिया पुलिस द्वारा ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी गयी कि उभांव पुलिस को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कारवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद भी पीड़ित पत्रकार का मुकदमा उभांव पुलिस द्वारा पंजीकृत नही किया है। इस सम्बंध में जब प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह से बात किया गया तो उनका कहना था कि मुझे इसकी जानकारी नही है। जबकि बलिया पुलिस ट्वीट कर उभांव पुलिस को करवाई के लिए निर्देशित किया है। और करवाई की जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित पत्रकार पुलिस के रवैये से छुब्ध होकर बुधवार पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में चौकी प्रभारी और सम्बंधित को निलंबित करने को लेकर भूख हड़ताल करेगा।




More Stories
सरकारी गाड़ी से 50 पेटी शराब बरामदगी का मामला-
छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार-
छात्र हेमंत यादव की पीटकर हत्या का मामला-