May 13, 2026

बलिया में शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी के साथ किया यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस-

Spread the love

*बलिया में शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी के साथ किया यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस*

 

 

 

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से चौका देने वाला मामला सामने आया है. यहां देवर ने अपने भाभी के साथ शादी का झांसा देकर लगभग एक साल से यौन शोषण किया है. लेकिन शादी की बात आई तो देवर ने इनकार कर दिया.

 

जानकारी के मुताबिक देवर की वादा खिलाफी के खिलाफ भाभी ने पुलिस से शिकायत कर दी. शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. मामला बैरिया के एक मोहल्ले का है. 26 वर्षीय विवाहिता सोमवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के यहां प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची. बताया कि मेरा देवर शादी का झांसा देकर एक साल से मेरे साथ शारीरिक संवंध बनाता रहा और अब शादी से इंकार कर रहा है.

 

 

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. इस बात पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है. यौन शोषण करने वाले देवर की तलाश जारी है. जल्दी इस संदर्भ में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.