July 6, 2026

बलिया में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस-

Spread the love

*बलिया में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस*

 

बलिया जिले के फेफना थाना अंतर्गत सागरपाली गांव से सटे खेत में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका देख इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सहतवार थाना के दुधैला निवासी पिंटू राम (26) पुत्र सोहसित राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

 

मंगलवार की सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पारस नाथ सिंह ने मृतक के पैकेट में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सहतवार थाना के दुधैला निवासी पिंटू राम के रूप में की। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी है। हालांकि, दुधैला का युवक सागरपाली कैसे पहुंचा? यह स्पष्ट नहीं हो रहा। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी है।