*बलिया में कलेक्ट्रेट कॉलोनी में धूं-धूं कर जली खड़ी कार, मची अफरा-तफरी*
बलिया जिले के कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रविवार की रात खड़ी कार में धूं-धूं धू कर जल गयी। आग लगने का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। आग लगने से गाड़ी में अचानक ब्लास्ट होना भी बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस व फायरबिग्रेड को कॉल किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार उमेशचंद्र पटेल निवासी हरपुर मिड्ढी नई बस्ती कलेक्ट्रेट कालोनी में अपने भतीजे के घर हमेशा आते जाते रहते थे।कलेक्ट्रेट कॉलोनी में ही अपने भतीजे के यहां घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते थे। वहीं रविवार को भी गाड़ी वहीं खड़ी किये थे। देर रात आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई।

More Stories
सरकारी गाड़ी से 50 पेटी शराब बरामदगी का मामला-
छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार-
छात्र हेमंत यादव की पीटकर हत्या का मामला-