*बलिया के बेल्थरा रोड में युवती ने की खुदकुशी*
*डीएवी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर दी जान, अभी तक नहीं की जा सकी है शिनाख्त*
उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के डीएवी रेलवे क्रासिंग के पास आज रात 8 बजे कृषक एक्सप्रेस से कट कर एक 20 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने जी आरपी की मदद से आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वाराणसी – भटनी रेल प्रखंड पर स्थित बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के डीएवी ढाले के सामने वाराणसी से आ रही कृषक एक्सप्रेस के सामने अचानक एक 20 वर्षीय युवती सामने आ गई तथा ट्रेन से टकराने के बाद दूर जा गिरी। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने उसे एक आटो से सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया।
उधर रेलवे क्रासिंग के केबिन मैन ने बताया कि उक्त युवती अचानक ट्रेन के सामने पहुँच गई। जबतक लोग कुछ समझते तबतक काफी देर हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। वैसे घटना के समय शव के समीप उपस्थित कुछ लोगों का कहना था कि उक्त युवती एक दो दिन से रेलवे स्टेशन के आसपास नजर आई थी। फिलहाल देर रात तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी।




More Stories
सरकारी गाड़ी से 50 पेटी शराब बरामदगी का मामला-
छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार-
छात्र हेमंत यादव की पीटकर हत्या का मामला-