August 27, 2026

बन गयी कोरोना की दवा! दावे और हकीकत में अंतर

Spread the love

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। इजरायल के रक्षा मंत्री नफताली बेन्‍नेट ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्‍टीट्यूट (IIBR) ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। रक्षा मंत्री नफताली बेन्‍नेट ने कहा कि आईआईबीआर ने कोरोना संक्रमण के एंटीबॉडी को तैयार करने में बड़ी कामयाबी पाई है। इतना ही नहीं वैक्सीन के विकास का स्टेज भी पूरा हो चुका है। जिसके बाद बड़े पैमाने पर वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। इजरायल इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च नाम की संस्था इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अंतर्गत गोपनीय तरीके से काम करती है। यहां पर हुए प्रयोगों की जानकारियां किसी को नहीं मिलती हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल में छपी खबर के मुताबिक रक्षा मंत्री बेन्‍नेट आईआईबीआर का दौरा करने के बाद वैक्सीन का खुलासा किया। बेन्नेट के मुताबिक वैक्सीन संक्रमित व्यक्ति के शरीर के भीतर ही वायरस का खात्मा कर देती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बना ली गई है और उसे प्रेटेंट कराने की प्रक्रिया जारी है। जिसके बाद वैक्सीन का भारी संख्या में उत्पादन शुरू किया जाएगा।